– जीजीआईसी फरह में हुई ब्लॉक के स्कूलों के छात्रछात्राओं ेकी साइंस सेमीनार

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। नन्हे मुन्नों में बिज्ञान के प्रति रूचि जाग्रत करने के लिए जीजीआईसी फरह में बिज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इसमें रहीमपुर के जूनियर हाईस्कूल दो स्टूडेंटस ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर परचम लहरा दिया।
साइस सेमीनार के आयोजन का मुख्य ध्येय बच्चों में बिज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न करना था। ताकि नन्हे मुन्ने बिज्ञान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर नए नए आविष्कारों में अपनी महत्ती भूमिका निभाएं। गोष्ठी में एक दर्जन सकूलों के छात्रों ने शिरकत की। इसमें भाषण का बिषय क्या हम औधोगिक क्रांति के लिए तैयार हैं, रखा गया। गोष्ठी में प्रथम स्थान जीजीआईसी की छात्रा ने ही प्राप्त किया। रहीमपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल के छात्र गोविंद सिंह और छात्रा अंजलि ने क्रमश द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रिंसीपल नम्रता ने छात्रछात्राओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा ि कइस तरह के कार्यक्रम छात्रों में अभिवृत्ति के साथ कौशल को भी बढावा देते हैं। उनमें एक खास बिषय के प्रति द ृष्ठिकोण विकसित होता है। कार्यक्रम में स्टूडेंटस ने बिज्ञान बिषय पर सुन्दर सुन्दर चार्ट और पोस्टर भी तैयार किए। इस मौके पर अध्यापिका सुषमा अग्रवाल ने आगन्तुकों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कालेज की प्रिंसीपल नम्रता,टीचर्स कल्पना सिंह, शोभावर्मा, ज्योत्सना,दीपमाला श्रीवास्तव केअलावा रहीमपुर जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक नरेशचन्द्र शर्मा भी मौजूद थे।






