– सात दिन तक कामधेनु गौशाला में गाएं सुनेंगी कथाएं
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। ब्लॉक मुख्यालय से डेढ किलोमीटर दूर एकात्ममानववाद के प्रणेता की जन्मस्थली पर फिर एक अनूठे कार्य की शुरूआत रविवार को 551 कलशयात्रा के साथ हुई। यहां गौशाला में गायों को कथा सुनाई जाएगी।
कलशयात्रा सुवह नौ बजे फराह देवी मन्दिर से निकाली गई। इसमें 551 कलशों को लेकर रंग बिरंगे परिधानों में महिलाएं और लडकियां चल रही थीं। महिलामातृमंडल के तत्वावधान में यह कलशयात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा मेन बाजार होते हुए दीनदयालधाम स्थित गौशाला पर पहुंची। यात्रा में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस की सुरक्षा चाक चौबन्द रही। तत्पश्चात श्रीमदभागवद कथा का व्यास पीठ से श्री रघुनाथ जी महाराज के मुख से उदबाचन हुआ। श्रोताओं ने भजनों और संगीत पर खूब आनन्द लिया।

——————————————
म्ांत्री और बिधायक पहुंचे कथा में, किया वृक्षारोपण
फरह। मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारयण व स्थानीय बिधायक पूरनप्रकाश श्रीमदभागवद कथा में पहुंचे। उन्होने वहां पहुंचकर वृक्षारोपण भी किया। कथा श्रवण कर उन्होने कहा कि यह अनूठा कार्य अन्य लोगों को प्रेरित करेगा। इससे संस्कारों को पुनर्जीवन भी मिल सकेगा। गौरतलब हो कि रविवार को बिधायक पूरनप्रकाश का जन्मदिवस भी उनके प्रकाश्






