मौसम की अंगडाई से माहौल आया जुदा नजर

– गर्मी दो दिन से कर रही थी परेशान

– शुक्रवार को शाम को अचानक हुई बरसात
फरह। मौसम की तल्खी से हर कोई परेशान है। दो दिन से लगातार गर्मी से मनुष्य के साथ साथ पशु पक्षी भी आकुल हो उठे। शुक्रवार को अंतत बरसात ने गर्मी के घाव पर मरहम फेर कर शांत किया।
हालांकि दो सप्ताह पूर्व की बरसात से खेत लबालब हो गए थे। बारिश ने सिंचाई की समस्या को खत्म कर दिया था। लेकिन इसके बाद अचानक गर्मी का ग्राफ बढ गया। लोग आकुल हो उठे । इन्द्रदेव ने लोगों का दर्द महससू करते हुए शुक्रवार को झीनी झीनी बारिश प्रारम्भ कर दी। दोपहर तक आसमां साफ था। लेकिन इसके बाद अचानक आसमां में काले काले बादल मडराने लगे। देखते देखते उन्होने धरती को तर कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*