न्यूनतम फीस का दिया कालेजों ने आफर
—————————————–
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
इस बार बीएड और डीएलएड की आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कर देने के कारण तमाम स्टूडेंटस वंचित हो गए। डीएलएड -2018-19 में प्रवेश के लिए इस बार कुछ प्रावधान भी बदले गए। फलस्वरूप इस कोर्स के प्रति छात्रछात्राओं ने ज्यादा रूचि प्रदर्शित नहीं की। आंकडा देखें तो पिछली साल के मुकाबले इस बार आधे अभ्यर्थियों ने ही इसमें आवेदन किया। इनमें से भी एक तिहाई छात्र काउंसिलिंग के लिए पहुंचे। प्रथम काउंसिलिंग में कालेजों में प्रवेश की दयनीय स्थिति देख परीक्षा नियामक प्राधिकारण इलाहाबाद को पुन काउंसिलिंग करानी पडी। 12 जुलाई से डीएलएड की द्वितीय काउंसिलिंग शुरू हो गई हैं। बीएड कोर्स के लिए भी सीधे प्रवेश के लिए आदेश किए गए हैं। क्यों ि कइस बार बीएड में छात्रों की रूचि जाग्रत हो रही है। इस लिए कालेज संचालक भी मौका चूकना नहीं चाहते हैं। वे आफर दे रहे हैं।
——————————————
फरह। महुअन स्थित एनएच-2 पर स्थित मुकदम बिहारीलाल ग्रुप आफ इंस्टीटयूट के चेयरमेन नरेन्द्र सोलंकी ने कहा है कि कालेज की शिक्षण के स्तर पर अलग छाप है। कालेज के मनोहर और सौम्य वातावरण में इंस्टीटयूट छात्रों की पहली पसंद रहता है। वाइफाई से लैस हराभरा कैम्पस भौतिकरूप से भी हर किसी को लुभाता है। वह कहते हैं कि शिक्षा की गुणवत्ता से वे समझौता नहीं करते है। कालेज में आईटीआई, पालीटेक्निक, बीएड, डीएलएड के अलावा बीए, बीएससी, बीकॉम, एम और एमएससी की कक्षाएं भी संचालित हैं।

कस्बा स्थित धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट के सचिव प्रियंक सारस्वत कहते हैंकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में कालेज अपना परचम लहरा रहा है। उन्होने कहा कि शिक्षण की क्वालिटी से प्रभावित होकर भी सभी कोर्सेज में छात्रों की प्रवेश को लेकर मारामारी है। कालेज में बीएड, डीएलएड के अलावा आईटीआई, बीए और बीएससी की कक्षाएं भी संचालित होती हैं।
कस्बे से चार किलोमीटर दूर हाईवे से पींगरी गांव को जाने वाले मार्ग पर प्रकृति की गोद में बसे एडीफाई संस्थान पहचान का मोहताज नहीं है। तकनीकि संस्थान में अब मेडीकल कोर्स बी और डीफार्मा के अलावा डीएलएड कोर्स भी संचालित है । इस साल से संस्थान को आईटीआई की 600 सीटें भी मिली हैं।

अछनेरा रोड पर स्थित पं नवल किशोर डिग्री कालेज बिल्कुल प्रकृति के सुरम्य वातावरण में बसा हुआ है। छात्रछात्राओं को आवागमन की सुविधा के साथ सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था कालेज में रहती है। कालेज चेयरमेन सतेन्द्र उपाध्याय कहते हैं कि शिक्षण के लिए योग्य स्टाफ लगाया गया है जो पूरे साल समर्पण के साथ शिक्षण कार्य कराते हैं। उन्होने कहा है कि बीएबीएससी कक्षाओं में प्रवेश चालू हो गए हैं।







