न्यूजटीम। पीडीयू समाचार
फरह। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव आंवला सल्तानपुर में दबंगों ने एक वेवा की जमीन पर कब्जा कर लिया।
गांव की बेवा ओमवती ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि खसरा संख्या 112 , 49 क व ख और 281 व 282 की संकमणीय भूमि काश्तकार है। इसके लिए खसरा संख्या 51 चकरोड के लिए अंकित है। वर्तमान में चकरोड मौजूद था। लेकिन गांव के प्रीतम सिंह, प्रेमपाल, नारायण सिंह पुत्र रोशनलाल, सुभाष पुत्र भगवान सिंह, नेमो पुत्र भगवानसिंह ने चकरोड पर बिजली के लटठे और बाउंड्रीवाल लगाकर कब्जा कर लिया है। जबबेवा ने इस बावत शिकायत की तो उस पर नामजदों ने हमला बोल दिया। बिधवा ओमवती ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में भी गुहार लगाई। डीएम, एसडीएम को भी शिकायत की है।







