प्रेमी के साथ जाने को बडी खूबसूरती से जाल बुना था 8वीं पास मंजू ने

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। अपना प्रेम हासिल करने के लिए समाज की दकियानूसी परम्पराओं को धता बताने के लिए महुअन की मंजू ने बडी खूबसूरती से जान बुना था। उसके प्रेमी के साथ जाने के उठाए कदम कई अनुत्तरित सवाल छोड जाते हैं। सर्व प्रथम यह कि 13 जून को मंजू ससुराल से प्रेमी के साथ चुपके से चली गई। वह पांच दिनपूर्व ही मायके से ससुराल आई थी। वह मायके से प्रेमी के साथ क्यों नहीं गई! इसके अलावा उसके बाप ने अज्ञात महिला के शव को अपनी बेटी का शव क्यां बता दिया। जबकि यह बात पुलिस के गले शुरू से ही नहीं उतर रही थी।

बहरहाल कुछ भी हो, लेकिन उसने सामाजिक परम्पराओं को धता बताते हुए अपने हिसाब से जीवन जीने का रास्ता अख्तियार करने के लिए बडा खूबसूरत तरीका अपनाया। 20 दिन तक वह भूमिगत रही। उसकी गतिबिधियों के बारे में भी किसी को पता न लग सका कि आखि रवह कहां है। इसी बीच वह कार्यवाही में लगी रही। 30 जून को उसने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे ं। उसे आशंका थी कि समाज प्यार का दुश्मन होता है। उस पर कोई हमला भी कर सकता है। इसके अलावा उसने स्थानीय पुलिस को लेकर भी एक लाइन की शिकायत की ि कवह थाने पहुंची थी तो पुलिस उसके सामने ही ससुराजनों को फोन करने लगी थी और कह रही थी कि तुम्हारी बहु को बरामद कर लिया है , आजाओ। पुलिस राठौरी कार्यवाही में सदैव ऐसा ही करती है। हालांकि उसके साथ ऐसा नहीं हुआ। न वह थाने आई। लेकिन उसे संशय था क यदि पुलिस के हत्थे अचानक वे लगे तो वह ससुरालीजनों के हवाले कर सकती हैं । इस लिए उसने बडे प्लान से अधिकारियों को सूचित कर पुलिस के सामने समर्पण किया। मंजू के इस साहस को लोग इस मायने में सलाम कर रहे हैं कि कम पढी लिखी होने के बाद भी उसने समाज के बिरोध में इतना साहसिक कदम उठा लिया। जब कि अमूमन गांवों की महिलाएं कानून का दरवाजा तक नहीं समझतीं।
——————————————
फरह में दबंगों ने किया विधवा की भूमि पर कब्जा
न्यूजटीम। पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव आंवला सल्तानपुर में दबंगों ने एक वेवा की जमीन पर कब्जा कर लिया।
गांव की बेवा ओमवती ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि खसरा संख्या 112 , 49 क व ख और 281 व 282 की संकमणीय भूमि काश्तकार है। इसके लिए खसरा संख्या 51 चकरोड के लिए अंकित है। वर्तमान में चकरोड मौजूद था। लेकिन गांव के प्रीतम सिंह, प्रेमपाल, नारायण सिंह पुत्र रोशनलाल, सुभाष पुत्र भगवान सिंह, नेमो पुत्र भगवानसिंह ने चकरोड पर बिजली के लटठे और बाउंड्रीवाल लगाकर कब्जा कर लिया है। जबबेवा ने इस बावत शिकायत की तो उस पर नामजदों ने हमला बोल दिया। बिधवा ओमवती ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में भी गुहार लगाई। डीएम, एसडीएम को भी शिकायत की है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*