MATHURA-कान्हा माखन स्कूल की मनमानी से गर्मी में बच्चे परेशान

मथुरा।,रिफाइनरी

बांके शर्मा

शासन की लाख कोशिशों के बाबजूद भी प्राइवेट स्कूल नियमों को ताक पर रखकर मनमानी करने से बाज नही आ रहे हैं।

कान्हा माखन स्कूल की बाद,रिफाइनरी ब्रांच की बस में 42 सीटर बस में करीब 80 बच्चों को भीषण गर्मी में ठूस कर भर दिया जाता है।
सीट पर बैठना तो दूर की बात बच्चों को बस के अंदर खड़े होने के लिये भी जगह नही है।जहाँ इस भीषण व अकुलाहट वाली गर्मी में लोग ऐसी व कूलरों में भी बेचैन हैं, वहीं कान्हा माखन स्कूल के बच्चे बस में पीठ पर भारी बैग्स को लादकर खड़े होकर स्कूल आने जाने को मजबूर हैं।
अभिभावकों द्वारा कई बार शिकायत के बाबजूद भी स्कूल प्रबंधन के कान पर जूं नही रेंग रही। इसके अलावा स्कूल में भी लगे ऐसी शोपिश बने है।बिजली खर्च बचत हेतु कमरों में लगे ऐसी नही चलाये जाते। केवल पैरंट्स मीटिंग या एडमिशन के समय ही कमरों के एसी चलते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*