FARAH-म्हुअन की मंजू का मुददाः कोर्ट में क्या वयान देगी मंजू, टिकी निगाहें

– पुलिस लाइन में महुअन की महिला को लेकर पुलिस ने की कान्फ्रेस
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


—————————————-
मथुरा। फरह पुलिस और स्वाट टीम ने मंजू प्रकरण में सफलता प्राप्त करते हुए प्रेस कान्फ्रेस करते हुए स्पष्ट किया कि मंजू जिंदा है। मृत मिली महिला मंजू नहीं है। मंजू का अब क्या भविष्य होगा, इसको लेकर सबकी निगाहें टिकी रहीं।
मंजू पूरे प्रबंध से सोमवार को पुलिस लाइन में उपस्थित हुई। वहां वह मीडिया के सामने भी मुखातिब हुई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने उसे मीडिया से रूबरू नहीं होने दिया। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करेगी। सूचना पर मंजू के ससुरालीजन पुलिस लाइन पहुंचे। सबकी निगाहें मजू के भविष्य पर टिकी रहीं। चर्चा रही कि अब मंजू कोर्ट में क्या वयान बयां करेगी। बता दें कि दो दिनपूर्व उसने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की थी और कहाथा ि कवह स्वयं की इच्छा से प्रेमी के साथ घर से निकली है। उसने अपने साथ अनहोनी की भी आशंका पुलिस अधिकारियों से की थी। उसने डीजी , आई जी और डीआईजी को भी शिकायत प्रेषित की थी। नाटकीय अंदाज में सोमवार को वह पुलिस के सामने लम्बी प्रतीक्षा के बाद प्रस्तुत हो गई।
—————————————–
दो बच्चों की मां है मंजू
कोसी खुर्द की मंजू की आठ वर्ष पूर्व महुअन के श्यामवीर सिंह से शादी हुई थी। इसी बीच उसके दो बच्चे भी पैदा हुए थे। लेकिन तभी से ससुरालीजनों से मंजू की अनबन चलती रही। अभी डेढ साल तक वह मायके में भी रही थी। पंचायतों की मध्यस्थता के बाद ससुरालीजन उसे महुअन ले आए। लेकिन अपने प्रेमी मानू से आंखें चार कर बैठी मंजू मौका लगते ही 13 जून को प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*