फरह।दीनदयाल धाम में पहली बार एक अनूठे भक्तिपर्व का आयोजन हो रहा है। जिसमें गायों के लिये श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। धाम के निदेशक राजेन्द्र जी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से पहली बार दीनदयाल कामधेनू गौशाला में गौमाताओं को सुनाने के लिये श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक श्री रघुनाथ दास जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से गायों को एवं गौसेवकों, संतजनों एवं भागवतप्रेमियों को कथा का श्रवण करायेंगें। हिन्दू धर्मानुसार गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। गायों के सानिध्य में बैठकर कथा श्रवण से कथा को कई गुना पुण्य लाभ श्रोताओं को होगा। समापन 21 जुलाई को और भण्डारा 22 जुलाई को होगा।







