FARAH-कॉलेज प्रशासन हुआ निर्दई,बेटे के इलाज के लिये बेच दिया मकान

कालेज में पेन्टिंग का कार्य करते समय लगा था करंट
फोटो- इलाज के दौरान 85% घायल युवक अस्पताल में भर्ती
फरह।देवेन्द्र गोस्वामी
कॉलेज का कार्य करते समय बुरी तरह झुलसा युवक के इलाज के लिये एक मजदूर बाप ने अपना मकान बेच दिया
फिर भी और रुपयों की व्यवस्था ना होने से उनके परिवार की जिन्दगी नासूर बनती जा रही है।
ग्राम परखम निवासी सोनवीर पुत्र रामगोपाल हरदयाल टेक्निकल कैम्पस में पेन्टर का काम करता था। 15 जून को कालेज के निदेशक ने उसे सोलर लाईट के खम्भों पर पेन्ट के कार्य में लगाया था। तभी वहां से गुजरती 33 हजार वोल्ट की लाईन से उसे करंट आ गया। और वह तुरंत ही गिर गया। वह 85 प्रतिशत तक जल गया आनन फानन उसे एस एन मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया। उसके बाद परिजन उसे जयपुर ले गये मगर फिर उसे आगरा के पुष्पांजली हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसका बायां हाथ काटना पडा। उसकी छाती का भी आपरेशन किया गया। जिसमें उसके करीब 8 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। सोनवीर के पिता रामगोपाल ने बताया कि मजदूरी करके अपनी गुजर बसर करते हैं। इलाज के पैसे नहीं थे इसलिये घर बेचना पडा उसके बाद भी बस 5 लाख का इंतजाम हो पाया है। कालेज प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। कालेज के चेयरमैन और निदेशक ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। मगर अब वह उसकी नहीं सुन रहे हैं। दूसरी ओर सोनवीर का भाई कालेज प्रशासन के खिलाफ चार दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये
भटक रहा है मगर पुलिस उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*