डीएलएड में भी स्टूडेंस की प्राथमिकता रही कालेज

फरह। एनसीईटी द्वारा बीएड छात्रों को प्राइमरी शिक्षक बनने के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही बीएड बेरोजगारों में खुशी की लहर दौड गई है। अब स्टूडेंटस बीएड करने को लालायित हो उठे हैं। धन्वतरी में स्टूडेंटस को सरकारी नौकरी की तैयारी भी कराई जाती है। ऐसे में बीएड छात्रों को अध्यापक भर्ती संबंधी परीक्षाआें की तैयारी भी कराई जाएगी। कालेज सचिव प्रियंक सारस्वत कहते हैं कि एनसीईटी के फैसले से बीएड कोर्स के संजीवनी मिलेगी। लेकिन कालेज स्तर पर इन छात्रों को पढाने के साथ तैयारी भी कराई जाएगी। अन्य कार्सेज को लेकर भी कालेज में प्रवेश को लेकर मारीमारी है।






