MATHURA-छात्र पर हमले की घटना में पुलिस दे रही दबिश

न्यूज टीम। पीडीयू समाचार

——————————————

मथुरा। बालाजीपुरम कालौनी में नामजदों द्वारा छात्र पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस आरोपियों को पकडने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

छात्र अश्वनी कुमार पुत्र रवि बालाजीपुरम स्थित कोचिंग से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में ततवदर्शी वाटिका पर नामजदों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह घायल कर आरोपी फरार हो गए। छात्र को पुलिस ने घायलावस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने अमित, अवधेश, बन्नी, अरूण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि अश्वनी अखिलभारतीय आदर्श जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविबाबा के बेटे हैं। जाट महासभा ने आरोपियां की जल्द गिरफतारी की मांग की है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*