फरह। कस्बा में देहात में बगैर मान्यता के दर्जनों स्कूल संचालित हो रहे हैं। किसी स्कूल को पांचवी तक मान्यता लेकिन क्लास इंटर तक लगाई जा रही हैं। किसी को आठवी तक मान्यता है, लेकिन छात्रों का प्रवेश इंटर तक ले रखा है।

फरह में दो स्कूल हैं जो कोचिंग की आड में इंटर तक क्लास चला रहे हें। जबकि उनकी मान्यता आठवीं तक है। इसी तरह करनपुर में एक सकूल भी बगैर मान्यता क ेचल रहा है। बेरी में भी एक स्कूल को पांचवी तक मान्यता मिली हुई है। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत है कि इंटर तक स्कूल संचालक क्लास चला रहा है। परखम में भी दो तीन ऐसे सकूल हैं। सेरसा में भी ग्रामीणों की शिकायत है कि बगैर मान्यता के इंटरमीडिएट तक क्लास चलाई जा रही हैं। जो शिक्षा के नाम पर मजाक कर रहे हैं। न उनके पास बिल्डिंग हैं न मान्यता और न ही योग्य स्टाफ। ऐसे तथाकथित स्कूल बच्चों के भविष्य से सरेआम खिलावाड कर रहे हैं। भाजपा नेता राजदर्शन पचौरी ने डीआईओएस से ऐसे स्कूलों की शिकायत कर अविलम्ब कार्यवाही की मांग की है और उन्होने कहा हैकि फरह क्षेत्र में शिक्षा माफिया दर्जनों सकूलों को बगैर मान्यता के चला रहे हैं। उनकी जांच कराकर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए तो बच्चों के भविष्य से खिलबाड बंद हो सकता है।






