MATHURA-महुअन की मंजू का मुददाः फरह पुलिस ने दो नामजदों को पूछताछ के लिए उठाया

फरह। महुअन के ग्रामीण की 13 जून से गायब पत्नी  मंजू की तस्वीर  अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस प्रशासन उसके समीप तक पहुंचने के लगातार दावा कर रहा है। गुरूवार को इसी क्रम में  नामजद दो युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया। पुलिस ने उनसे लम्बी पूछताछ की। लेकिन उनसे कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

बता दें कि मंजू 13 जून को गोबर डालने के बहाने घर से चम्पत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार इसके बाद उसकी जानकारी प्रेमी के साथ जाने की मिली। पति श्यामवीर ने प्रेमी मानू सहित चार लोगों के खिलाफ बहलाफुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट फरह थाने में कराई थी। 22 दिन बाद भी मंजू को सामने लाने में पुलिस असफल सी नजर आई तो उसने उसके प्रेमी के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए उठा लिया। हालांकि इनमें से एक  ग्रामीण को बिना पहचान के ले आई। पूछताछ में उन्होने प्रेमसंबंधों की बात तो स्वीकारी, लेकिन वे मानू की लोकेशन बताने में असफल रहे। सूत्रों की मानें तो पुलिस जब तक मानू को गिरफतार नहीं कर लेती, तब तक मंजू को भी संभवत सामने लेकर नहीं आएगी, यदि वह पुलिस की निगरानी में होगी भी तो। जबकि पुलिस का कहना है कि मंजू जिंदा है और जल्द वह उसे सामने लाएगी।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*