FARAH-बहन की ससुराल जा रहे युवक की सडक दुर्घटना में मौत

– महुअन में शोक की लहर

फरह। महुअन की एक युवक की हिन्दुस्तान कालेज के समीप सडक दुर्घटना में मौत हो गई। युवक गांव से भदाया स्थित बहन की ससुराल में एक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहा था।

गुरूवार को महुअन के रामवीर सिंह का पुत्र बेनाम 20 वर्ष टेम्पो से रैपुराजाट के समीप भदाया स्थित अपनी बहन की ससुराल में एक शादी समारोह में जा रहा था। हिन्दुस्तान कालेज के समीप अज्ञात वाहन की टककर से उसकी सिर में गहरी चोट पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फरह स्थित सामुदायिक अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*