मथुरा।फर्जी स्कूल व बिना मान्यता के चलाए जा रहे स्कूलों की सूची जारी होती विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया।
स्कूल की मान्यता है आठवीं कक्षा तक और विद्यालय में 12 वीं कक्षा तक के छात्रों के प्रवेश लिए जा रहे है। कक्षाएं चल रही है और फिर पेपर दिलाने केे लिए दूसरे विद्यालयों से सांठगांठ कर पंजीकरण कराया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की जांच में जब ये बात सामने आयी तो 78 ऐसे विद्यालयों की सूची जारी कर दी गई। अभिभावकों को आगाह किया गया कि वो इन विद्यालयों में अपने बच्चे का प्रवेश न कराएं।

इसके बाद विद्यालय संचालको में खलबली मच गई किसी ने अपने विद्यालय का नाम बदल लिया तो कहीं बोर्ड को पुतवा दिया गया। इसके बाद संचालक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और दावा किया कि वो केवल मान्यता के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन कर रहे है। डीआईओएस कृष्णपाल सिंह ने बताया कि इन विद्यालयों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी गई है। समिति की रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई होगी।फरह क्षेत्र में भी ऐसे दर्जनों पर विद्यालय चलाए जा रहे हैं और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।






