– एसएसपी बुधवार को गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बयान किए लिपिबद्व
——————————————
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

——————————————
मथुरा। थाना फरह के गांव सलेमपुर में दलित बारात पर हमला प्रकरण में एससीएसटी आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और पूरे प्रकरण की रिपोर्ट एसएसपी से मांगी है। बुधवार को पुलिस कप्तान गांव पहुंचे और प्रकरण की ग्रामीणों से जानकारी की।
एसएसपी बबलू कुमार ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और यह भी जानकारी की कि इस प्रकरण में दोषी कौन कौन हैं। यदि दोनों पक्ष ही दोषी हैं तो दो तरफ कार्यवाही होनी चाहिए। उनको मौके पर बारात पर हमला प्रकरण में दोनों पक्षों की कमी मिली। यह भी सामने आया कि बाराती शराब के नशे में अभद्रता कर रहे थे। दूसरी ओर यह भी सामने आया कि दबंगों ने अपने हाथ में कानून लेकर बारातियों को लाठी डण्डों से दौडा दौउा कर पीटा। बुधवार को एसएसपी के आदेश पर प्रधान पक्ष ने भी छह के खिलाफ थाना में मारपीट करने और घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों तरफ की विवेचना सीओ रिफाइनरी विनय चौहान को सौंपी है और कहा है कि निष्पक्षता से जांच कर दोषियों पर शिकंजा कसें। बता दें कि सोमवार की रात गांव के रामस्वरूप की बेटी पूजा की शादी थी। बसंत विहार मथुरा से बारात आई थी। बारात चढी का समय चल रहा था। बारातियों के नाचते समय ग्रामीणों और बारातियों में विवाद हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने उनको दौडा दौडाकर पीटा था। दुल्हा के पिता नेम सिंह ने एक दिन पूर्व प्रधान पुत्र सहित डेढ दर्जन लोगों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।






