PDU समाचार
फरह।मथुरा एसएसपी बबलू कुमार के आदेशानुसार फरह पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कस्बा में जगह-जगह दारु पी रहे व्यक्तियों को पकड़ा। थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह ने मय फोर्स सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब के ठेका पर खड़े होकर व सड़कों व कस्बे में, पब्लिक प्लेस पर दारू पर पी रहे लोगों को पकड़ लिया। और आईपीसी धारा 290 के तहत थाने से ही मुचलका भरकर छोड़ दिया एवं हिदायत भी दी अगली बार से ऐसा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी






