FARAH-मोटरसाइकिल न निकलने पर भड़का था विवाद,निष्पक्ष हो जांच

PDU समाचार
फरह।बीती रात सलेमपुर में हुए झगड़े का मुख्य कारण मोटरसाइकिल को निकलने पर हुआ था।बताया गया ग्रामीण अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था रास्ते में चढ़ रही बारात में कुछ बारातियों ने मोटरसाइकिल को निकलने नहीं दिया तो ग्रामीणों ने शराफत से मोटरसाइकिल निकालने की कोशिश की तो नशे में धुत कुछ बारातियों ने ग्रामीण से बदतमीजी कर उसकी पिटाई कर दी। आक्रोशित घायल ग्रामीण ने यह मामला अपने परिजनों दोस्तों को बताया तो उनका गुस्सा फूट गया और जिन बारातियों ने बदतमीजी की उन्होंने उनकी पिटाई कर दी।

यह मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया बारात में हलचल मच गयी। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अपनी मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन के फेरे करवा दिए। हालांकि इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन ग्रामीणों खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया। ग्रामीणों ने अपील की है कृपया इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और बाराती के रूप में छुपे आरोपियों की भी तलाश हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*