FARAH-बारातियों को लाठी डण्डों से दौडा दौडाकर पीटा,तमाशा देख रही बहु बेटियों से अश्लील हरकतें की

-डेढ दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज

– सीओ ने गांव पहुंचकर किया मौका मुआयन
– ग्रामीणों के दर्ज किए पुलिस ने बयान
————————————-
भरत लाल गोयल। पीडीयू समाचार
—————————————–
फरह। सलेमपुर में बीती रात गांव के ही एक गुट द्वारा दलित बारात पर हमले के बाद गांव में तनाब का माहौल बन गया हैं। मंगलवार को सीओ रिफाइनरी गांव पहुंचे। उनहोने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।
सेमवार की रात गांव में बारात चढने के दौरान के ग्रामीणों और बारातियों में मारपीट हो गई। दुल्हे के पिता की तहरीर पर गांव प्रधान के पुत्र सहित डेढ दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच मे ंजुट गई हैं ।
दरअसल बीती रात गांव के रामस्वरूप् पूजा की शादी थी। बारात बसंतकुंज गोर्वधन चौराहा मथुरा से आई थी। दुल्हा अजय घोडी पर बैठा था। गांव से होकर रात में बारात निकल रही थी। बाराती नाच रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बारातियों ने शराब के नशे में धुत्त होकर तमाशा देख रही उनकी बहु बेटियों से अश्लील हरकतें की थीं। ज्यादातर बाराती नशे में थे। दूसरी बाराती पक्ष का कहना है कि गांव के दबंग बारात में गांव में होकर नहीं चढने देना चाहते थे। इसी बात को लेकर तूतू मैं मैं हुई और दबंगों ने दुल्हे समेत बारातियों को लाठी डण्डों से दौडा दौडाकर पीटा। दुल्हे को जान बचाकर भागना पडा। दुल्हे के पिता नेम सिंह ने गांव प्रधान पुत्र 18 लोगों के खिलाफ थाना फरह में हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरी ओर सीओ रिफाइनरी भी गांव पहुंचे और बस्तुस्थिति को जाना। बहरहाल गांव में तनावपूर्ण हालात हैं। सीओ ने बताया कि गांव पहुंचकर पूछताछ की गई है। विविध पक्षो से जांच करते हुए दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*