अनोखी शादीः विवाह बंधन में बंधे 34 इंच का दूल्‍हा और 33 इंच की दुल्‍हन, सेल्‍फी लेने की मची होड़

गोरखपुर. बैंड, बाजा और बारात. सब कुछ वैसा ही जैसा आमतौर पर शादी में देखने को मिलता है. लेकिन, गोरखपुर के लोगों के लिए ये शादी आम शादियों से कुछ अलग और खास रही. दरअसल गोरखपुर में हुए एक शादी में दूल्‍हा 34 इंच और दुल्‍हन 33 इंच की थी. शादी में आने वाले लोगों में दूल्‍हा-दुल्‍हन के साथ सेल्‍फी खिंचवाने का जुनून भी खूब दिखाई दिखा

गोरखपुर के प्रज्ञा कालोनी रानीबाग के रहने वाले भगवती प्रसाद मिश्रा और ऊषा देवी के घर जब 36 साल पहले बेटी की किलकारी गूंजी, तो सभी ने घर आई लक्ष्‍मी का खूब सत्‍कार किया गया. बेटी का नाम सारिका मिश्र रखा गया. वक्‍त तो गुजरा लेकिन, सारिका का कद आम ल‍ड़कियों की तरह नहीं बढ़ा. वो 33 इंच की रह गई. बेटी सारिका की उम्र बढ़ने के साथ ही उसके विवाह की चिंता भी घरवालों को सताने लगी.

गोरखपुर के खजनी के विशुनपुरा गांव के रहने वाले विश्‍वनाथ पाठक और कैलाशी देवी के परिवार का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. 42 साल पहले जब उनके घर में बेटे डा. सुनील पाठक का जन्‍म हुआ, तो परिवार ने भी खूब सपने संजोए. वक्‍त तो गुजरता गया, लेकिन उनका भी कद ठहर सा गया. वो 34 इंच के रह गए. लेकिन, दोनों के घरवालों ने उन्‍हें खूब दुलार और प्यार के साथ बड़ा किया. नतीजा सारिका ने बीए पास कर लिया और सुनील ने संस्‍कृत से पीएचडी कर ली.

दूल्‍हा डा. सुनील संस्‍कृत से पीएचडी हैं. वे कहते हैं कि उनके भी मन में ये सपना पलता रहा है कि एक दिन उनकी शादी होगी. लेकिन, अब उन्‍होंने शादी की उम्‍मीद खो दी थी. लेकिन, भगवान की कृपा हुई और उनकी आज शादी हो रही है. वे इस शादी से बहुत खुश हैं. उनको भी उनका जीवन साथी मिल गया है और वे अन्‍य लोगों की तरह वैवाहिक जीवन को पूरी खुशी के साथ निभाएंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*