भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————

फरह। महुअन के मंजू प्रकरण में प्रेमी मानू उर्फ मानवेन्द्र के साथ जीतू का भी नाम सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस अभी डीएनए रिपोर्ट के आने तक हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।
महुअन के श्यामवीर की पत्नी मंजू 13 जून को गांव से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। 20 जून को पति श्याम वीर ने मंजू के मायके में रहने वाले चार लोगों के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच कारब माइनर से अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद मंजू के पिता ने अपनी बेटी होने का दावा शव पर किया था। बहरहाल वह शव मंजू के पिता को सौंप दिया था, लेकिन पुलिस के भी हलक से नीचे यह बात अभी नहीं उतर रही है कि अज्ञात महिला मंजू है। इस लिए पुलिस ने मंजू के डीनएय जांच प्रेषित की हैं। तब पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी हैं। रिपोर्ट के आने के बाद ही जांच और कार्यवाही सही दिशा पकड पाएंगी। लेकिन परिजनों ने उपलब्ध कराई एक रिकार्डिंग में आरोपी मानू का दोस्त नहनू काफी समय से मंजू और मानू के बीच प्रेम संबंध बता रहा है और वह यह भी कह रहा है कि यदि वह मंजू को भगाकर ले गया है तो मेरे से संबंध मत रखना । वह जीतू नामक लडके को भी इस घटना में सम्मिलित बताता है। वह कहता है कि जीतू को गिरफतार किया जाए तो सारा राज सामने आ जाएगा। वह कह रहा है कि जीतू भी प्रेम संबंध थे। हालांकि यह रिकार्डिंग ससुरालीजनों ने पुलिस को भी उपलब्ध करा दी है। दूसरी ओर मंजू के मायके वाले 161 और 164 के वयानों के लिए भी कोर्ट नहीं पहुंचे। इससे यह रहस्य और गहराता जा रहा है।

————————————–
अपराघी किस्म का नहीं है मानू
यदि मानू के दोस्तों की मानें तो मानू साधारण युवक है। उसका और मंजू के बीच लम्बे समय से अफेयर चल रहा था। यदि वह मंजू को लेकर कहीं गायब हुआ है तो वह मंजू को नहीं मार सकता। उसके दोस्त नहनू ने बताया। वह कहता है कि दोनों के बीच प्रेमसंबंधों की बात पूरा गांव जानता है






