जितने ज्यादा पद, उतना ही बडा चालान किया यातायात पुलिस ने

– एडीजी के आदेश पर किया गया स्कूटी का चालान
– मोटरव्हीकल एक्ट 179 के तहत किया गया चालान


————————————–
आगरा। एक स्कूटी पर पद अंकित कराकर रूतबा झाडना मालिक को भारी पड गया। एडीजी के आदेश पर स्कूटी का बिधिपूर्वक निर्देशों का पालन करने के आरोप में यातायात पुलिस ने 500 रूपए का चालान काट दिया। पुलिस ने स्कूटी का चालान मोटर व्हीकल एक्ट 179(1) के तहत किया है। दरअसल सफेद रंग की स्कूटी आगरा के प्रथ्वीपाल के नाम हैं ।

मालिक ने रूतबा जलाल करने के लिए उसकी हेड लाइट के कवर पर भारतीय जनता पार्टी लिखवा रखा है। इसके बाद आगे के फ्रेम पर उप्र अपराध नियंत्रण समिति लखनउ पुलिस रंग में लिखा है तो बिल्कुल इसके नीचे हरे और लाल रंग में पत्रकार लिखा हुआ हैं। इतने सारे पद नाम देख यातायात पुलिस की भौंह टेडी हो गईं और एडीजी को प्रकरण से अवगत कराया। उनके आदेश पर पुलिस ने चालान कर दिया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*