न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
————————

फरह। गांव सनौरा में एक ग्रामीण की बिधुत पोल से चिपक कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर हंगामा काटा।
ग््रामीण दिनेश पुत्र रोहन के घर के पास बिधुत पोल लगा हुआ है। अचानक उसमें करंट प्रावहित हो गया। ग्रामीण को इस बात का अंदाजा नहीं था। वह सुवह जंगल जा रहा था, तभी पोल से टच हो गया और उससे चिपक कर उसकी मौत हो गई। बिधुत पोल करंट देख ग्रामीणों में भी रोष उत्पन्न हो गया। उन्होने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी विभाग का कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है। पूर्व में भी गांव में करंट से मौत हो चुकी हैं।






