जानिए क्या है मुंबई में हुए विमान हादसे का यूपी कनेक्शन, चली गई 5 लोगों की जान

यूपी सरकार ने सिल्वर जुबली ट्रैवल्स लिमिटेड को नोटिस भेजने का फ़ैसला किया है. पुणे की इस कंपनी को सरकारी लोगो के इस्तेमाल पर नोटिस जारी होगी. इस बात की जानकारी यूपी के सीएम ऑफ़िस ने दी है.

लखनऊ: यूपी सरकार ने सिल्वर जुबली ट्रैवल्स लिमिटेड को नोटिस भेजने का फ़ैसला किया है. पुणे की इस कंपनी को सरकारी लोगो के इस्तेमाल पर नोटिस जारी होगी. इस बात की जानकारी यूपी के सीएम ऑफ़िस ने दी है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की बैठक के बाद ये फ़ैसला हुआ. 2014 में ये सरकारी विमान सिल्वर जुबली ट्रैवेल्स को बेच दिया गया था. तब अखिलेश यादव यूपी के मुख्य मंत्री थे. आज ये हवाई जहाज़ मुंबई के घाटकोपर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस हादसे में पायलट समेत 5 लोगों की जान चली गई. विमान हादसे के साथ ही ये खबर आई कि विमान यूपी सरकार का है क्योंकि इस पर सरकारी लोगो लगा हुआ था. बाद में यूपी सरकार के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने इस ख़बर का खंडन किया.

नागरिक उड्डयन विभाग के डायरेक्टर सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि इस विमान को यूपी के लिए 1995 में ख़रीदा गया था जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-UPZ है. जब ये विमान खरीदा गया तब मुलायम सिंह यादव सीएम थे.

2008 में भी ये विमान इलाहाबाद में क्रैश हुआ था. उसके बाद ही ये तय हुआ था कि इसे बेच दिया जाए. बाद में टेंडर करा कर हवाई जहाज़ को सिल्वर जुबली ट्रैवेल्स को बेच दिया गया. सिल्वर जुबली ने इसे UY एविएशन को बेच दिया लेकिन पिछले चार सालों से विमान पर यूपी के सरकारी लोगो का इस्तेमाल होता रहा. आज मुंबई के हादसे के बाद ये बात खुली.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*