
फरह।चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय युवा पड़ोस संसद कार्यक्रम एंव योग अभ्यास स्वच्छता एंव सामाजिक मुद्दों पर संगोष्टी का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से आज दिनांक 21 जून को कार्यक्रम ब्लॉक फरह में सेठ प्रेम सुखदास इंटर कॉलेज दीनदयाल धाम में सम्पन्न हुआ जिसमे ब्लॉक फरह के युवा मंडलो के पदाधिकारी एंव सदस्यों ने संयुक्त रूप से भाग लिया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अथिति कृष्णकांत पचौरी जी चेयरमैन फरह,योग शिक्षक संजय जी ,मुख्य वक्ता राम पाठक,अध्यक्षता नंदकिशोर प्रधान सहजादपुर ने की नरेंद्र सिंघल जी,राजकुमार जादौन, शुभम शर्मा
गौरव जी, सुनील मित्तल जी उपस्तिथ रहे
भागवत जी भूपेंद्र जी ने सहयोग किया

जिसमे सभी मंचासीन बंधुओ ने गहनता से चिंतन किया योग भारत की अमूर्त्त धरोहर है हमे इसको संजोकर रखना चाहिए और योग के माध्यम से हमारा शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास होता है स्वस्थ जीवन जीने की योग सर्वोत्तम प्रणाली है और हमे ब्लॉक फरह ही नही पुर भारत के घर घर तक योग को पहुचाने का प्रयास करना चाहिये!






