MATHURA-विसरा जांच के बाद पता लगेगा कि शव मंजू का या किसी और का

ससुरालीजनों ने कहा, शव महुअन की मंजू का नहीं
– बाप ने बीते दिन कारब में मिली अज्ञात महिला की लाश को अपनी बेटी बताया
– जिसकी पत्नी प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर उसके ही विकलांग पति को तीन दिन से बैठाया थाने में
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————
मथुरा। पांच दिन पूर्व रहस्मय परिस्थितियों में गायब महुअन की मंजू का अभी तक कोई अतापता नहीं लग सका हैं। ससुरालीजनों ने मंजू के प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ बहलाकर ले जाने की 20 जून को रिपेर्ट दर्ज भी करा दी हे। इसके बाद भी पुलिस ने विवाहिता के विकलांग पति को तीन दिन से थाने में रोक रखा है। जबकि पुलिस महिला के प्रेमी को गिरफतार करने में नाकामयाब रही है।
ससुरालीजनों के अनुसार महुअन के श्यामवीर सिंह की पत्नी मंजू के अपने मायके में किसी से प्रेम संबंध थे। वह रोजाना मोबाइल पर बातें करती थी। पांच दिन पूर्व गोबर थापने के बहाने वह प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई। पुलिस ने जैसे पीडित पति श्याम वीर सिंह की 20 जून को रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद लडकी के कोसीखुर्द के पास के गांव निवासी मंजू के पिता ने थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज मांगने सहित मंजू को अगवा करने की तहरीर दे दी। हालांकि पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी बीच शुक्रवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि कारब के माइनर में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम घर पर फरह पुलिस और ससुरालीजन भी पहुंच गए। उसकी पहचान मंजू के रूप् में नहीं हो सकी। लेकिन उसके पिता ने कहा कि अज्ञात महिला का शब मंजू का है। अब पुलिस के सामने यक्ष प्रश्न खडा हो गया। पुलिस महिला के बिसरा को जांच के लिए भेज रही है। बिसरा रिपोर्ट के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो सकेगा। दूसरी ओर परिजनों का कहना हैकि मंजू के बाएं हाथ पर गोदना से नाम लिखा हुआ हैं । नाम के बीच में दिल जैसी आकृति बनी हुई है। इसके अतिरिक्त वह कलाई पर धागा नहीं बांधती थी। जब कि अज्ञात महिला के शव की कलाई पर धागा बंधा हुआ है और हाथ पर नाम नहीं है। पुलिस का कहना है कि सही रिपोर्ट बिसरा जांच के बाद पता लग सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*