MATHURA-नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप

मथुरा में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है । पुलिस ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । वहीं आरोपी एक युवक ने गैंगरेप का आरोप लगने बाद फांशी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । इस मामले में पीड़िता और आरोपी युवक को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया है ।

मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र की नावालिग लड़की अपने घर पर अकेली थी ताभि वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी । लड़की के गायब होने के बाद परिजनों ने जब पीड़िता की तलाश शुरू की तो पता चला कि पड़ोस के घर से एक लड़की के रोने की आवाज आ रही थी । इस पर पीड़ित के परिजनों ने जब पड़ोसी युवक हरिओम के घर गए तो वहां पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली । इसके बाद परिजन उसे हॉस्पिटल ले कर गए जहां पीड़िता की हालत गम्भीर बनी हुई है । परिजनों का आरोप है कि हरिओम और उसके भाई सुनील व विपिन ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पीड़िता को प्रसाद में मिलाकर कुछ खिला दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया । नावालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए । जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के साथ हुई गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी । पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करती इससे पहले ही एक आरोपी ने फांशी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । जिसके बाद युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया । उधर आरोपी युवक के परिजनों ने भी पुलिस को पीड़ित लड़की के परिजनों और कुछ मोहल्ले वालों के खिलाफ तहरीर दी दी है । जिस पर पुलिस जाँच कर कार्यवाही करने की बात कह रही है ।
एक तरफ जहाँ नाबालिक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका icu में इलाज चल रहा है वही आरोपी युवक द्वारा फाँसी लगने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है जिसने फिलहाल पुलिस के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*