फरह। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिर्जापुर ठाकरान में सड़क पर स्थित एक मंदिर के पास से गांजे की 3 बोरियों को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया।

गांव निवासी जीतू ठाकुर ने बताया कई दिनों से कुछ लोग खेतों से गांजा तस्करी का करते हैं।और अक्षय पात्र की गाड़ी में गांजे के बोरे रखकर भी ले जाते हैं।रविवार की दोपहर कुछ लोग गांव के मंदिर में गांजे के बोरे रखकर झगड़ा करने लग रहे थे तो कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर बुला लिया।और मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गांजा व एक मोटरसाइकिल सहित तीन लोगों को पकड़ लिया।







