MATHURA- पड़ोस की 15 साल की किशोरी से तीन सगे भाइयों ने गैंगरेप किया

मथुरा। गोविंदनगर की एक कालोनी में पड़ोस की 15 साल की किशोरी से तीन सगे भाइयों ने गैंगरेप किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर तीनों भाई किशोरी को घर में बंद कर अपनी मां को लेकर फरार हो गए। तलाश रहा पिता पड़ोस में आरोपियों के घर पहुंचा तो देखकर दंग रह गया। दरवाजा तोड़कर बेटी को निकाला और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया है।



थाना गोविंदनगर क्षेत्र की एक कालोनी में डूडा के मकान में किराए पर मां के साथ तीन भाई रह रहे हैं। शनिवार की सुबह मां काम के लिए निकल गई तो तीनों भाइयों ने पड़ोस की 15 साल की किशोरी को अगवा करके घर ले आए। सगे भाइयों ने किशोरी से गैंगरेप किया। हालत बिगड़ने पर तीनों भाई किशोरी को बंद करके मां को रास्ते में से लेकर फरार हो गए।

तलाश रहे पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो वह दंग रह गया। दरवाजा तोड़कर किशोरी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

पिता की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा तीनों सगे भाइयों पर दर्ज किया गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि हरिओम, विपिन और सुनील तीनों सगे भाई हैं। तीन साल से किराए पर रह रहे हैं। मूलत: हाईवे के गांव देवीपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीनों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*