MATHURA-मुंबई के घर से 80 लाख की चोरी करके भागे नौकर को वृंदावन कोतवाली प्रभारी और मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा : विगत 7 अप्रैल 2018 को कोरियर कंपनी के मालिक मिथुन पटेल निवासी ऋषभ अपार्टमेंट पार्क स्ट्रीट प्रार्थना समज मुंबई के घर से 80 लाख की चोरी करके भागे नौकर को वृंदावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह और मुम्बई पुलिस ने चैतन्य बिहार से किया गिरफ्तार,,

पकड़े गए आरोपी नौकर के खिलाफ थाना बीपी रोड मुंबई महाराष्ट्र में दर्ज है रिपोर्ट,, आज वृंदावन पुलिस तथा मुंबई पुलिस के द्वारा वृंदावन के चैतन्य बिहार से आरोपी रमेश भाई पुत्र हरकी जी भाई निवासी पाटन गुजरात को 10 लाख 60 हजार रुपए तथा 5 मोबाइल एवं चोरी के रुपयों से खरीदे गये 118 ग्राम वजनी सोने के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया !!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*