थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत गांव रैपुरा जाट में अज्ञात चोरों ने बंद मकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

अज्ञात चोरों ने बंद मकान में रखी अलमारी से नगदी,सामान व गहनों को पार कर दिया। दी गई तहरीर के अनुसार रैपुराजाट निवासी भूरी सिंह पुत्र दर्बसिंह का गांव में मकान है और मकान के पास भूरी सिंह दुकान करता है घटना के दौरान वह अपनी दुकान पर था और पत्नी मंदिर के लिए गई हुई थी। मेन गेट का ताला लगा हुआ था लेकिन अज्ञात चोरों ने पीछे से आकर कमरे का ताला तोड़ अलमारी में रखे एक लाख 65 हजार व तीन सोने की चेन एवं साथ सोने की अंगूठी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात का पता तब चला जब भूरी सिंह की पत्नी मंदिर से लौटी और कमरे में सामान को अस्त-व्यस्त देखा।
यह देख पत्नी ने तुरंत पति को सूचना दी। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दे दी गई और मौके पर पुलिस ने पहुंच जांच भी की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत इकट्ठे किए।






