FARAH-सूर्या फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दीनदयाल धाम में भव्य योग दिवस का आयोजन

आज सूर्या फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दीनदयाल धाम में भव्य योग दिवस का आयोजन किया

जिसमें 500 लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारम्भ अष्टांग योग को प्रतीक मानकर आठ समाज से आठ बहिनों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तदोपरांत ब्लॉक में इंटर मीडिएट में सर्वाधिक अंक लाने वाली गीतांजलि तिवारी व संतोष पाठक बॉक्सिंग में गोल्ड मैडल लाने के लिए सम्मानित किया गया।

योग प्रार्थना से शुरू हुआ कार्यक्रम में खड़े होने वाले आसान,बैठने वाले,पेट के बल,पीठ के बल और प्राणायाम कराए गये।सभी ने पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम में भाग लिया और योग को जीवन में उतारने के लिए संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन गोपीनाथ अग्निहोत्री ने किया।

इस मौके पर चिन्ता मणि प्रधान,गिरीश प्रसाद,निरंजन,शशिकांत,राजेन्द्र,राम पाठक,कृष्ण गोपाल,राजकुमार,कान्हा,श्याम,अजय,पप्पू,भरत, हरेंद्र सारस्वत,नरेंद्र पाठक,सत्यप्रकाश,मितांशु आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*