MATHURA-एसटीएफ की बड़ी कारबाही फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में 16 लोग गिरफ्तार

मथुरा : प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले में एसटीएफ अब अपना शिकंजा कसती जा रही है । मंगलवार को एसटीएफ ने फर्जी शिक्षक भर्ती मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया । इनमें बी एस ए कार्यालय के 3 लिपिक भी शामिल है । वही इनमें4 वरिष्ठ टीचर भी है। गिरफ्तार किए गए लोगों से एसटीएफ ने कोतवाली में कई घण्टे तक पूछताछ की ।

प्रदेश में 29हज़ार शिक्षकों की प्राथमिक शिक्षा में फर्जी शिक्षक भर्ती के मामले सामने एसटीएफ ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय के मास्टर माइंड बाबू सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया । शिक्षक भर्ती घोटाले में एस टी एफ की टीम मथुरा में डेरा डाले हुई थी सघन छानबीन के बाद एस टी एफ ने 16 लोगो को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही से शिक्षा माफियाओं में हड़कम्प मच गया । एस टी f की टीम ने बी एस ए कार्यालय से कुछ दस्तावेज भी जब्त किये है । एसटीएफ ने गिरफ्तार किए गए लोगों से कई घण्टे तक शहर कोतवाली में पूछताछ की । stf ने पकड़े गए लोगो से नियुक्ति पत्र भी बरामद किये है । stf के एस पी ने कहा कि पकड़े गए लोगो मे 9 टीचर प्राथमिक विज्ञालयो मे कार्यरत हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*