– मांगे न माने जाने पर दो जुलाई को करेंगे मुख्यमंत्री का घिराव

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राजीवभवन पर धरना दिया।
जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा है सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्भावना बरत रही है। उन्होने कहा कि उनका पे रोल खत्म किया जाए। संघ का कार्यालय बनवाया जाए। उन्होने कहा कि उनकी सेवा में राजनीतिक दखल खत्म किया जाए। उन्होने कहा क किसी के वेतन स्लिप पर जनप्रतिनिधि की स्वीकृति अनिवार्य नहीं होती। लेकिन उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी मांगें नहीं मांनी गई तो दो जुलाई को लगने वाले मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में उनका घिराव किया जाएगा। इस मौके पर सैकडों सफाई कर्मचारी कर्मचारी मौजूद थे।






