– मथुरा में जनपद में 44 हजार ने दी परीक्षा
– एसएसपी सहित अन्य अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

——————————————
मथुरा। सोमवार को प्रदेश में 41 हजार आरक्षियों की भर्ती परीक्षा हुई, इसमें अभ्यर्थियों के हल करने के लिए 150 प्रश्न आए। प्रश्नपत्र का सामान्यज्ञान का भाग प्रतियोगियों को थोडा कठिन नजर आया।
जनपद में 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, इन पर 44 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। परीक्षा केन्द्रो पर कोई गडबड न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। हालांकि केन्द्रो पर सीसीटीवी कैमरों से भी गडबडी की निगरानी की गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी , एडीएम रविन्द्र कुमार कई परीक्षा केन्द्रो पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को परखा। कहीं कोई गडबडी नजर नहीं आई। एक दिन पूर्व पेपरआउट की अफवाह के मददेनजर एसटीएफ ने बडी कार्यवाही कर 11 लोगों को गिरफतार किया था। इससे प्रशासन और हरकत में आ गया। पेपर में विविध विषय वस्तुपर आधारित 150 सवाल थे। प्रतियोगियों का कहना था कि पेपर सरल था, लेकिन सामान्यज्ञान का भाग कठिन था। एक प्रतियोगी छात्रा ने बताया कि उसने गणित का पूरा हल कर दिया। इसमें 25 सवाल थे। पूरे सवाल साल्वड किए।






