न्यूज। पीडीयू समाचार

मथुरा।नवागत बीएसए का एससीएसटी बेसिक शिक्षक एसोशियन के प्रादेशिक कोषाधक्ष संजीव कुमार आजाद ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होने नवागत बीएसए के समक्ष अध्यापकों की समस्याएं भी उठाईं। इस मौके पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी श्री आजाद ने कहा कि स्थानान्तण, एरियर और वेतन को लेकर बेसिक शिक्षकों की समस्याएं बढती जा रही हैं। उनको यदि समय से निदान हो जाए तो उनको राहत मिलेगी। इसके अलावा उन्होने स्कूलों में बिजली पानी की समस्याओं से उनको अवगत कराया।






