– गांवों में बस संचालन को लेकर भी हुआ मंथन

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। पं दीनदयाल स्मारक समिति निदेशक ने दीनदयालधाम पधारे परिवनह मंत्री से क्षेत्र की परिवहन संबंधी समस्याओं के साथ फरह बस स्टैण्ड की दयनीय हालात पर मंथन किया। उन्होने मंत्री से जल्द धाम को जोडने वाले विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन को कहा।
दो दिन पूर्व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दीनदयालधाम पहुंचे थे। वहां उन्होने दीनदयालधाम में निर्माणाधीन विभिन्न प्रकल्प और टूरिस्ट पैलेस भी देखे। इस मौके पर पं दीनदयाल स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने मंत्री के साथ समस्याओं को लेकर चिंतन किया और उनको अवगत कराया कि फरह बस स्टैण्ड पर वर्तमान में कोई बस नहीं ठहरती है। वहां बसों का ठहराव किया जाए। इसके अलावा बस स्टैण्ड की दशा सुधारी जाए। उन्होने यह भी कहा कि दीनदयालधाम में होकर दो अलग अलग दशाओं को मार्ग गुजरते हैं। ये मार्ग दर्जनों गांवों को जोड रहे हैं। इसके अलावा रिपीट होकर ये सडकें मथुरा शहर की ओर मुड जाती हैं। उनहोने कहा कि इन मार्गों पर बस संचालन हो जाए तो ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी ही साथ ही परिवहन विभाग के राजस्व में भी बढोत्तरी होगी। उन्होने कहा कि धाम से जुडे दूरदराज के इलाकों में आवागमन के साधनों का पूर्णत अभाव है। यदि रोडवेज बस चालन हो जाए तो ग्रामीणों को सकून मिलेगा। समिति निदेशक के सुझावों को माननीय मंत्री ने गंभीरता से लिया है।

उन्होने जल्द ही सुझावों पर मूर्त जामा पहनाने का उनको भरोसा दिलाया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लालसिंह तरकर, बृजमोहन गौड, महीपालसिंह, ग्राम प्रधान चिंतामणि, महावीर चौधरी, संगम लाल , एआरटीओ बवीता वर्मा आदि मौजूद थे।






