MATHURA-जनपद मथुरा के थाना राया में ट्रिपल मर्डर से दहशत

रिपोर्ट- विष्णु शर्मा, क्राइम रिपोर्टर मथुरा PDU समाचार

मथुरा।जनपद मथुरा के कस्बा राया क्षेत्र में तीन हत्याकांड से सनसनी फैल गयी।


वारदात की जानकारी सुबह ग्रामीणों के जागने पर हुई। वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।जानकारी अनुसार थाना राया के गांव भरेऊ में उस समय सनसनी फैल गयी जब ग्रामीण सुबह नींद से जागे तो उन्हें तीन लोगों की हत्या होने की जानकारी लगी। अलग अलग खेतों पर सुरक्षा के लिए सो रहे ग्रामीण सुंदर, भवँर सिंह और सत्यप्रकाश की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया । तिहरे हत्या कांड की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित फोरेंसिक टीम मौकेपर पहुंच गई । और वारदात की तह में पहुँचने की कोशिश करने लगी । फिलहाल तिहरे हत्या कांड को क्यों अंजाम दिया गया यह किसी को समझ नही आ रहा है। हालांकि पुलिस जांच में लगी है जल्द ही अज्ञात आरोपियों को पकड़ा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*