FARAH-नमाज अता के बाद हिन्दू गले मिले तो बोल उठी गंगा जमुनी संस्कृति

कस्बे के चेयरमेन ने मुस्लिमों को दी गले लगकर बधाई


– अन्य संभ्रात लोग भी पहुंचे
भरत लाल गोयल
——————————————
फरह। ईद पर कस्बे में हिन्दुओं ने मुस्लिमों के गले लगाकर बधाई दी। वरन दर्जनों हिन्दू जामा मस्जिद भी पहुंचे और नमाज अता के बाद जैसे ही नमाजी बाहर निकले तो उन पर बधाईयों और शुभकामनाओं की बारिश की।
इस मौके पर कस्बे के चेयरमेन केके पचौरी ने नमाजियों को गले लग बधाई दी और कहा कि ईद या होली अथवा दीपावली, सभी साम्प्रदायिक सदभावना के पर्व हैं। त्यौहार हमें सदभाव के साथ रहना सिखाते हैं। कटटरता किसी धर्म की परिभाषा नहीं हो सकती। थानाध्यक्ष अध्यक्ष आजादपाल सिंह ने भी मुस्लिमों को ईद की शुभकामना दीं। इस मौके पर कोई विवाद न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। यही नहीं , तत्पश्चात घर घर पहुचकर हिन्दु मुस्लिमों के गले मिले तो कस्बे की गंगा जमुनी संस्कृति बोल उठी। इस मौके पर मुन्ना, इस्माइल राइन, चिरागुददीन, जहीर आदि सैकडों मुस्लिम थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*