वीडीयो वायरल के बाद फरह पुलिस ने टोल कर्मियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

– जान से मारने की धमकी और हमले की धाराओं में 30 लोगों के खिलाफ हुई रिपोर्ट

फरह। महुअन टोल पर टोल कर्मियों द्वारा कार स्वामी के साथ मारपीट का वीडीयो वायरल होने के बाद फरह पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने 21 नामजद सहित 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयम से हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


ब्ीते दिन आगरा के एक कार स्वामी भूपेन्द्र पर महुअन टोल कर्मियों ने टोल न देने का आरोप लगाकर लाठी डण्डों से हमला कर दिया था और उसे दौडा दौडा कर पीटा था। इसका उसी समय वीडीयो वायरल हो गया। इसके बाद फरह पुलिस हरकत में आ गई। वादी की तहरीर पर गोविंद मिश्रा, टोल मैनेजर, शिफट इंचार्ज सहित 21 नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी, लाठी डण्डों से हमला करना, मौके पर अफरातफरी मचा देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस कार्यवाही से टोल कर्मियो में हडकम्प मच गया है। आरोपी टोल कर्मी मौके से पुलिस के डर से भाग खडे हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*