AGRA-कार की नम्बर प्लेट पर झलक रहा था आईएसआईएस तो सिखाया सबक

– कार का किया दोषपूर्ण नम्बरप्लेट में चालान


——————————————
न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
——————————————


आगरा। कार की नम्बर प्लेट पर सृजनात्मकता एक कारस्वामी को भारी पड गई। यातायात पुलिस ने कार का चालान कर दिया।
हुआ यूं कि पुलिस आगरा स्थित खंदारी चौराहा के समीप वाहन चैकिंग कर रही थी। तभी एक कार को रूकवाया। चालक से कागजात मांगे। लेकिन पुलिस को कागज दिखाने में भी उसे परेशानी हो रही थी। अंतत कागज तो सही थे, लेकिन पुलिस ने नम्बर प्लेट देखी तो अंकों में ही उसे आईएसआईएस झलक रहा था। पुलिस ने मोटरव्हीकल एक्ट 1977 के तहत कार्यवाही करते हुए नम्बर प्लेट को दोषपूर्ण मानते हुए कार का चालान कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*