– व्हाइटस एप पर राम लिखी डीपी लगाने का हो रहा आग्रह

– देखते देखते फेसबुक और व्हाइसएप की डीपी भगवा में रंगी
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
देश का सोशल मीडिया वर्तमान में भगवा रंग में रंगता नजर आ रहा है। व्हाइस ग्रुप और फेसबुक पर राम लिखी डीपी लगाने का आग्रह किया जा रहा है। इसमें एक पत्र भी जारी किया गया है। देखते देखते लोगों ने अपनी डीपी को राम नाम से चेंज कर लिया है। राम लिखा शब्द भगवा रंग में है। आखिर इसके पीछे क्या मकसद और आदर्श हो सकता है, इसे कोई नहीं जानता। लेकिन सोशल मीडिया पर राम लिखी डीपी लगाने की होड शुरू हो गई है। निजी रूप से ही नहीं वरन ग्रुप भी इस रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वयार किधर से और क्यों बह रही है, यह बताने वाला शायद कोई नहीं है। लेकिन लोग तुरनत अनुसरण कर रहे हैं। आप देखेंगे कि सोशल मीडिया साइटस इस रंग में रंग गई है। अपनी डीपी राम नाम ने बदलने वाले एक यूजर ने बताया कि वे हिन्दुस्तान में रहते हैं। यहां के भगवान राम आदर्श पुरूष रहे हैं। उनके नाम में किसी को क्या आपत्ति हो सकती है। उनके आदर्शों को आज पूरा हिन्दू समाज ही नहीं वरन अन्य समुदाय के लोग भी मान रहे हैं। लेकिन देखना तो यह है कि आखिर यह हवा किस चरम तक पहुंच पाएगी और इसका परिणाम किधर जाएगा।







