फरह। थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया।

मिली जानकारी के अनुसार खेत पर लकड़ी लेने गई 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर खेतों में दुष्कर्म करने का जेसीबी ड्राइवर पर परिजनों ने आरोप लगाया है।नाबालिक लड़की और उसकी मां अपने दामाद के साथ घड़ी पचौरी में रहते है। 13 जून की शाम को अपने खेतों पर लकड़ी लेने जा रही बालिका को पुलिया के निर्माण में कार्य पर चल रही जेसीबी के ड्राइवर राहुल जो कि वर्तमान में घड़ी पचोरी में ही रहता है और अलीगढ़ का निवासी है। जब बेटी घर नहीं पहुंची तो नाबालिग की मां और उसके दामाद ने ढूंढना शुरू किया तो वह राहुल के साथ मिली, लड़की के परिजनों को देख चालक भाग निकला और नाबालिग ने आपबीती परिजनों को सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने थाना फरह में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस चालक की तलाश में जुट गई।






