भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख संगठन ने डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा को जनपद की विविध समस्याओं से अवगत कराया और एक ज्ञापन भी उनको सौंपा। डीएम ने समस्याओं के निदान का उनको आश्वासन दिया।

जनपद के ब्लॉक प्रमुख संगठन ने डीएम को जनपद की सिंचाई, पेयजल और सडक, बिजली जैसी विविध समस्याओ से अवगत कराया। फरह ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी ने जानकारी देते हुए कहा कि बडी नहरों में तो हर साल सफाई की जाती है और उनमें पानी भी आता है। लेकिन समस्या छोटे रजवाहों की है। इनकी न तो मुददतों से सिल्ट सफाई की जा रही न पानी छोडा जा रहा है। ब्लॉेक प्रमुख संगठन के जिला अध्यक्ष पन्ना लाल गौतम ने बताया कि पैबल्स यानी इंटरलाकिंग खरंजे को जनपद में प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया। यह प्रशासन की तानाशाही है। इससे आम लोगों को दिक्कत हो रही है। क्यों कि प्रशासन सीसी खंरजा पंचायतों मे ंचाहता है। उन्होने कहा कि सीसी की लेयर एक इंच से ज्यादा की नहीं होती है। फिर वह कितने दिन चल पाएगी। जब कि पैबल्स या इंटरलाकिंग सडक में सुधार की संभावना है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रमुखों ने भी अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। इस मौके पर बाबूलाल गोवर्धन प्रमुख, राजपाल भरंगर बल्देव, कृष्णवीरसिंह राया, रामेश्वर दयाल नन्दगांव आदि मौजूद थे।
——————————————






