MATHURA-पुलिस का गुडवर्कः एक लुटेरा पकडा, तीन बच निकले

भरतिया कट पर चेकिंग द्वारा हुआ था पुलिस से सामना, लूट की घटनाएं कबूली

मथुरा। वृंदावन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भरतिया कट हाईवे पर पुलिस ने केशव पुत्र छोटे लाल माली निवासी आझई कला थाना वृन्दावन को गिरफ्तार किया है। जबकि राधे पुत्र रमेश, तेजपाल उर्फ चिलुआ पुत्र मोहनश्याम ब्रहमा पुत्र पेमा पुलिस को चकमा देकर मौके से भा

गने में सफल रहे। अभियुक्त केशव ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 15 अप्रैल 2018 को उसने चौमुहां हाइवे पर एक व्यक्ति से एक मोबाइल व चार हजार रूपये लूटे थे एवं 4 जून को जीएलए कालेज के सामने हाइवे पर कार सवार महिला से पर्स जिसमें रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि लूट कर भाग गये थे। 15 अप्रैल की घटना में उसके साथ राधे, तेजपाल उर्फ चिलुआ, ब्रहमा भी थे। केशव से मोबाइल, लूटे गए कागजात, तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्तग केशव को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वृन्दावन सुबोध कुमार सिंह,राजीव कुमार चौकी प्रभारी जैत, पविन्द्र कुमार, गौरव कुमार, नीरज कुमार आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*