मथुरा। पुलिस की नाक के नीचे छाता कोतवाली में खड़ा ट्रैक्टर गायब हो गया।
बीते दिनों एसडीएम छाता के आदेश पर अवैध मिट्टी खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर पकड़े गए थे। उसी में से एक ट्रैक्टर कोतवाली से गायब हो गया है।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली से चोरी के बाद महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।






