मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत होली गेट अंदर होली वाली गली में युवक शिवम का शव फंदे से लटका मिला है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नही हो पा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पुलिस ने लाश को नीचे उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







