वृन्दावन। यमुना के बिहार घाट पर यमुना में स्नान करते समय दो युवक डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला तब तक दोनों युवक मर चुके थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।







