मथुरा-बरसाना पुलिस ने दबोचे चार टटलू लुटेरे,,
लूटी गई नगदी समेत चोरी के वाहन बरामद

पकड़े गए शातिरों में से एक आरोपी थाना नूंह मेवात से गैंगस्टर और चोरी के मामले में पुलिस हिरासत से डेढ माह पूर्व हो चुका है फरार,, जिसमें हरियाणा पुलिस का एक दरोगा भी हो चुका है निलंबित,,
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देशन एवं सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बरसाना सुनील तोमर ने हाथिया चौराहा के पास से मुठभेड़ के दौरान चार शातिर लुटेरों को दबोच लिया,, पकड़े गए शातिरों के पास से चोरी की तीन बाइक, दो तमंचे,, कारतूस,, लूटा गया एमआई मोबाइल, एक सोने की जंजीर,, और विगत दिनों थाना कोसीकलां क्षेत्र में गाड़ी बेचने के बहाने दो लोगों से लूटी गई नगदी में से 1 लाख 48 हजार रूपए हुए बरामद






